उत्तराखंड: धामी सरकार ने बांटे 14 नेताओं को अहम दायित्व, कुलदीप सुटोला और ध्रुव रौतेला समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

 उत्तराखंड: धामी सरकार ने बांटे 14 नेताओं को अहम दायित्व, कुलदीप सुटोला और ध्रुव रौतेला समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट



देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं को सरकार में शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करते हुए दायित्वों का बंटवारा कर दिया है।

गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस घोषणा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जनहित के कार्यों को गति देंगे।


किसे क्या मिली जिम्मेदारी? (प्रमुख नियुक्तियां)

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहरादून और टिहरी समेत कई जिलों के नेताओं को सरकार में अहम स्थान मिला है:

कुलदीप सुटोला (देहरादून): अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद।

ध्रुव रौतेला (नैनीताल): उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति।

चारु कोठारी (देहरादून): राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद।

बलजीत सोनी (देहरादून): अल्पसंख्यक आयोग।

हरिप्रिया जोशी (चंपावत): राज्य महिला आयोग।

मुकेश महराना (चंपावत): चाय विकास सलाहकार परिषद।

विनोद सुयाल (टिहरी): राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद।

सोना सजवाण (टिहरी): जड़ी बूटी सलाहकार समिति।

खेमसिंह चौहान (टिहरी): ओबीसी आयोग कल्याण परिषद।

प्रेम सिंह राणा (चमोली): जनजाति आयोग।

गोविंद पिलखवाल (अल्मोड़ा): हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद।

सीमा चौहान (काशीपुर): उपाध्यक्ष, मत्स्य विकास प्राधिकरण।



इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।

संगठन और सरकार में समन्वय की कोशिश

जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए धामी सरकार ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। लंबे समय से कार्यकर्ता दायित्वों के बंटवारे का इंतजार कर रहे थे, जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।



Post a Comment

और नया पुराने