उत्तराखंड में नहीं होगी गैस की किल्लत: मंत्री रेखा आर्या का सख्त निर्देश, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR

 उत्तराखंड में नहीं होगी गैस की किल्लत: मंत्री रेखा आर्या का सख्त निर्देश, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR



देहरादून (Doon 1 News): उत्तराखंड में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और दैनिक रूप से सिलिंडरों की पर्याप्त सप्लाई पहुंच रही है।



गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई भी कृत्रिम अभाव (Artificial Shortage) पैदा करने की कोशिश करता है या कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।





होम डिलीवरी पर विशेष जोर

बैठक के दौरान मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों या स्टोर रूम से सिलिंडर का वितरण न किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घर तक (Home Delivery) सिलिंडर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


उत्तराखंड में एलपीजी के आंकड़े:

कुल घरेलू कनेक्शन: 35,55,559

कमर्शियल कनेक्शन: 60,976

मौजूदा स्टॉक (घरेलू): 80,861 सिलिंडर

मौजूदा स्टॉक (कमर्शियल): 12,146 सिलिंडर


मंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्टॉक की कोई कमी नहीं है।


REPORTED BY: Shivan

EDITED BY: Amit



Post a Comment

और नया पुराने