गैस सिलेंडर डिलीवरी में 'खेला': डिलीवरी बॉय को OTP देने से पहले बरतें ये सावधानी।

 सावधान! डिलीवरी बॉय को OTP देने में जल्दबाजी कहीं पड़ न जाए भारी, देहरादून में सिलेंडर आपूर्ति में 'खेले' का डर



देहरादून (Doon 1 News संवाददाता): अगर आप भी गैस सिलेंडर बुक करने के बाद उसके घर पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। राजधानी देहरादून में इन दिनों गैस डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देने की शिकायतें बढ़ रही हैं। विभाग और विशेषज्ञों का साफ कहना है कि डिलीवरी बॉय को OTP तभी दें, जब सिलेंडर आपके दरवाजे पर आ जाए।


OTP मांगने का नया पैंतरा

दरअसल, गैस एजेंसियों और विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ डिलीवरी बॉय सिलेंडर पहुँचाने से पहले ही फोन पर उपभोक्ता से OTP मांग लेते हैं। जैसे ही आप OTP साझा करते हैं, सिस्टम में डिलीवरी 'सफल' (Delivered) दिखा दी जाती है, लेकिन असल में सिलेंडर आप तक पहुँचता ही नहीं। बाद में 'स्टॉक खत्म होने' या 'अगले चक्कर में देने' का बहाना बनाकर उपभोक्ता को परेशान किया जाता है।


युद्ध और कालाबाजारी का असर

वैश्विक स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व गैस की कालाबाजारी (Black Marketing) में जुट गए हैं। बिना डिलीवरी हुए मोबाइल पर 'Cylinder Delivered' का मैसेज आना इसी धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकता है।


इन 3 बातों का रखें विशेष ध्यान:

धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रशासन और Doon 1 News उपभोक्ताओं को ये सावधानियां बरतने की सलाह देता है:


1. दरवाजे पर डिलीवरी: जब तक सिलेंडर फिजिकल रूप से आपके घर न पहुँच जाए, तब तक किसी को भी अपना OTP न बताएं।


2. सील और वजन की जांच: सिलेंडर लेते समय उसकी सील चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि वजन सही है। कम वजन होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।


3. पहले पैसा या OTP नहीं: बुकिंग के समय अगर आपने ऑनलाइन भुगतान नहीं किया है, तो डिलीवरी के वक्त ही भुगतान करें और OTP साझा करें।


विभागीय चेतावनी: एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षित डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य है, लेकिन इसे पहले मांगना नियमों के खिलाफ है। यदि कोई डिलीवरी बॉय दबाव बनाए, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें।


सतर्क रहें, जागरूक रहें और इस जानकारी को अपने परिजनों के साथ साझा करें।







Post a Comment

और नया पुराने