रायपुर: शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सोनिया आनंद के नेतृत्व में थाने का घेराव
सोनिया आनंद
देहरादून (Doon 1 News): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में हुई हालिया घटना के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाने में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद ने किया।
प्रदेश में बढ़ रहा है गुंडाराज" – सोनिया आनंद
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया आनंद ने तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा:
प्रदेश में गुंडाराज अपने चरम पर है। तथाकथित 'डबल इंजन' की सरकार में देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।"
