देहरादून में इंजीनियरों का हल्ला बोल: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग।
न्यूज रिपोर्ट: Doon 1 News
देहरादून | 23 फरवरी, 2026
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आज 'इंजीनियरों के नारों' से गूंज उठी। अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये से नाराज हजारों डिप्लोमा इंजीनियरों ने आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउंड से सचिवालय तक 'विशाल रैली'
महासंघ की 27 सूत्रीय समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में आज प्रदेश भर के इंजीनियरों ने परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय की ओर कूच किया। इस विशाल रैली में लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग, जल संस्थान और अन्य तकनीकी विभागों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए।
अब आर-पार की होगी लड़ाई"
रैली का नेतृत्व कर रहे महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आर.सी. शर्मा और महासचिव इंजीनियर वीरेन्द्र गुंसाई ने हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार पिछले काफी समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।
"हमने बार-बार अपनी समस्याओं को शासन के सामने रखा, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। अब धैर्य का बांध टूट चुका है और यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।"- इ. आर.सी. शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष,
मुख्य मांगें क्या हैं?
इंजीनियरों की 27 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• ग्रेड पे और पदोन्नति की विसंगतियों को दूर करना।
• पुरानी पेंशन बहाली और वेतन वृद्धि से जुड़े मुद्दे।
• कार्यक्षेत्र में तकनीकी और ढांचागत सुधार।
• लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति।

