रामनगर दौरे पर CM धामी: हनुमान जयंती पर हनुमान धाम में करेंगे विशेष पूजा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रामनगर दौरा आज, छोई स्थित हनुमान धाम में टेकेंगे मत्था



रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को रामनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक और सांगठनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 10:45 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से उड़ान भरेंगे और सुबह 11:30 बजे रामनगर महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे।


प्रशिक्षण महाभियान में शिरकत:

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे कार द्वारा अग्रवाल सभा पहुंचेंगे। यहाँ वह 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' में प्रतिभाग करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


हनुमान धाम में दर्शन और भंडारा:

संगठनात्मक कार्यक्रम के बाद, दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री छोई स्थित प्रसिद्ध हनुमान धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सीएम धामी वहां विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और आयोजित विशाल भंडारे में भी शामिल होंगे।

धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन के पश्चात, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रामनगर से वापस देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।





Post a Comment

और नया पुराने