Dehradun weather

 

Uttarakhand Weather: अब और बढ़ेगी ठंड...आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, घने कोहरे का येलो अलर्ट ,





Dehradun: आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा देने आया संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा, करीब 12 परीक्षाओं में भूमिका आई सामने



Dehradun 

आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान रिशी कुमार नाम का युवक परीक्षा देने आया। उसने जब बायोमीट्रिक किया तो उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नाम के साथ मैच हो गई।


देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार स्थित एक परीक्षा सेंटर से रविवार को एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा गया। आरोपी की करीब 12 परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता चला है कि उसके पेपर देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो चुके हैं।

परीक्षा केंद्र के कमांडिंग ऑफिसर सूरजपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान ऋषि कुमार, देवीका स्काइपर, रामनगर, गाजियाबाद (यूपी) ने जब बायोमीट्रिक किया तो उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नाम के साथ मैच हो गई।


बताया कि आरोपी के परीक्षा देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो गए हैं। इसी आधार पर परीक्षा के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।





Post a Comment

और नया पुराने