उत्तराखंड सरकार ने एंजेल चकमा के परिजनों को दी 4.12 लाख की मदद, धामी ने की फोन पर बात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार के लिए आर्थिक मदद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, 4,12,500 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।