चारधाम यात्रा 2026: आज से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनना शुरू, परिवहन विभाग की तैयारियां पूरी

 चारधाम यात्रा 2026: कमर्शियल वाहनों के लिए 'ग्रीन कार्ड' की प्रक्रिया शुरू, जानें कहां और कैसे बनेंगे कार्ड



देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने आज से यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक (कमर्शियल) यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों में इसके लिए विशेष पुख्ता इंतजाम किए हैं।


इन केंद्रों पर दी गई है सुविधा

श्रद्धालुओं और वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए हैं। आज से निम्नलिखित स्थानों पर ग्रीन कार्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी:

• देहरादून: आशारोड़ी चेक पोस्ट और विकासनगर।

• ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय।

• हरिद्वार और रुड़की एआरटीओ कार्यालय।

इसके अलावा, 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन चेक पोस्ट पर भी ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।





पारदर्शिता पर विभाग का जोर

आरटीओ (प्रशासन) ने सभी एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्रीन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए ताकि वाहन स्वामियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आपको बता दें कि पिछले वर्ष (2025) में लगभग 32,000 व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए गए थे, जिसे देखते हुए इस बार भी भारी संख्या में आवेदनों की उम्मीद जताई जा रही है।


ग्रीन कार्ड क्यों है जरूरी?

चारधाम यात्रा के दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है। इसमें वाहन के दस्तावेज, चालक का लाइसेंस और गाड़ी की मैकेनिकल स्थिति की जांच की जाती है, जिसके बाद ही यात्रा की अनुमति मिलती है।


संपादक (Editor): अमित शर्मा

साभार: Doon 1 News







Post a Comment

और नया पुराने