पिथौरागढ़-नैनीताल समेत 7 जिलों में बारिश:केदारनाथ में 6 इंच बर्फबारी, बद्रीनाथ धाम भी बर्फ से ढका
मौसम विभाग ने 3 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इनमें चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
बाकी आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कल केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ये धाम फिर से बर्फ से ढक गए। केदारनाथ में लगभग छह इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया।
इसके अलावा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और धारचूला में हल्की बर्फ गिरी। निचले इलाकों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। वहीं उत्तरकाशी के हर्षिल में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा गंगोत्री में बारिश हुई।
देहरादून में बादल छाए रहेंगे, 2 डिग्री गिरा तापमान
देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का मौसम अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 26°C और 10°C के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 28°C और 12°C था।
बाकी मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
एक दिन पहले कैसा रहा
चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाको में बारिश और बर्फबारी हुई। बाकी प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई। ज्यादातर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में दिनभर हल्की से मध्यम धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहा, लेकिन दिन का मौसम सामान्य और सुहावना रहा।
19 फरवरी को प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) रहा
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| देहरादून | 23.5 | 10.3 |
| पंतनगर | 24.4 | 10.8 |
| मुक्तेश्वर | 12.4 | 6.3 |
| टिहरी | 13.8 | 6.1 |
कल और आगामी दिनों का पूर्वानुमान
20 फरवरी- प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा; कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
21 फरवरी- राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


