दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट के मामले में एक्शन, एअर इंडिया एक्सप्रेस का पायलट वीरेंद्र सेजवाल गिरफ्तार
डिजिटेल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट वीरेंद्र सेजवाल को यात्री पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुई थी, जिसके बाद पीड़ित यात्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित अंकित दीवान के अनुसार, वह अपनी सात साल की बेटी और चार महीने के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे। सुरक्षा जांच क्षेत्र के बाहर लाइन को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पायलट वीरेंद्र सेजवाल ने उनसे बहस के बाद हमला कर दिया।
