अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा 7 लोगों की मौत

 अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा: रामनगर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत



अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सैलापानी बैंड के पास आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस रामनगर की ओर जा रही थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से दुर्घटना हुई।


सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई गहरी होने के कारण राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।

घायलों को भिकियासैंण के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा है।

जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

30 December 2025


Post a Comment

और नया पुराने